लाखामण्डल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया बहुदद्देशीय शिविर

लाखामण्डल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया बहुदद्देशीय शिविर

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से रविवार को देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज लाखामण्डल में बहुउद्‌देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी एवं मैडम न्यायमूर्ति श्रीमती मंजू तिवारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर लाखामण्डल क्षेत्र के स्कूलों की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने हेतु लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुंगराकोटि ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की ओर से इस प्रकार के बहुउद्‌देशीय शिविर समय-समय पर उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में आयोजित किये जाते रहे हैं। बहुउद्‌देशीय शिविर लगाने का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से, क्षेत्र की जनता को, उनके विधिक एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से उस क्षेत्र के नागरिकों एवं संस्थाओं की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को जानकर इस सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से उनका निदान कराने का प्रयास किया जाता है।

इस बहुउद्‌देशीय शिविर का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के नागरिकों को, न केवल उनके विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उनकी भौतिक आधारभूत आवश्यकताओं य समस्याओं को समझकर सम्बंधित सरकारी विभागों व सरकारी/ गैर सरकारी व निजी संगठनों से समन्वय स्थापित करते हुए, उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाना है।

शिविर में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।. हंस कल्चर सेंटर, देहरादून द्वारा क्षेत्र के 05 विद्यालयों को कम्प्यूटर, यू० पी० एस० व प्रिंटर देने में सहयोग किया गया तथा विभिन्न स्कूलों के 25 मेधावी छात्र/छात्राओं, जिन्होंने कक्षा 10 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन सभी को टेबलेट का वितरण किया।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटातपलाड, चकराता, सरस्वती शिशु मंदिर, लाखामण्डल, चकराता. राजकीय इंटर कॉलेज, चकराता, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानथात, चकराता, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्वासापुल, चकराता स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कम्प्यूटर यू० पी० एस० व प्रिंटर प्रदान किया गया।

.श्री श्री रविशंकर फॉउन्डेशन द्वारा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया, कालसी में छात्राओं के कम्प्यूटर शिक्षा में सर्वागीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए, एक कम्प्यूटर लैब आरंभ की जा रही है जिसमें उनके द्वारा 04 कम्प्यूटर के साथ लैब आरंभ की जायेगी।

इस शिविर में तीन विद्यालयों राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटातपलाड, चकराता, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरौथा, चकराता राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानधाता, चकराता का चयन किया गया, जिन्हें शुद्ध पानी हेतु आर० ओ० बीटर प्यूरीफॉयर की आवश्यकता है। बैंक ऑफ बडोदा, पंजाब एंड सिंध बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से उक्त तीनों विद्यालयों को आर० ओ० बॉटर प्यूरीफायर अंदर सप्ताह इंस्टॉल किये जायेंगे।

.इस शिविर में 08 महिला लाभार्थियों को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं 47 किशोरियों को किशोरी किट प्रदान की गयी। शिविर में 100 श्रमिकों को श्रम विभाग के सहयोग से श्रमिक टूल किट प्रदान की गयी। टपकेश्वर सेवा दल देहरादून के सौजन्य से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामण्डल के छात्र-छात्राओं हेतु 100 स्कूल यूनिफार्म की स्वेटरें प्रदान की गयी।
.ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस एसोसिएशन देहरादून के सहयोग से अटल उत्कृष्ट बालिका कॉलेज की छात्राओं के लिये 50 ट्रैक सूट व लीजर प्रदान किये गये।

इस शिविर में हयूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस एसोसिएशन, देहरादून श्री श्री रविशंकर फाउन्डेशन, पंजाब नैशनल बैंक भारत व्था मंच विकासनगर के संयुक्त सहयोग से 150 स्कूल बैग, 150 टी-शर्ट व 150 स्टेशनरी किट का वितरण किया गया।

.इसके अतिरिका दिव्यांग व्यक्तियों के लिये कीलचेयर बैसाखी, वॉकर कमर दर्द की बेल्ट छडी कान की मशीन का वितरण हंस फॉउन्डेशन के सहयोग से तथा गर्भवती / धात्री महिलाओं के लिये पोषण किट का वितरण महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा शिविर के अन्त में सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *