सीएम पुष्कर धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारम्भ

सीएम पुष्कर धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारम्भ

श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल में बैकुंठ चतुर्दशी मेला का शुभारम्भ प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी करेंगे। 14 नवंबर से शुरू होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, आचार्य भास्करानंद और दिनेश रुडोला समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *