नितिन भदौरिया बने उधमसिंह नगर के डीएम

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है।उत्तराखंड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए आईएएस अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ऊधम सिंह नगर जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अपर सचिव रीना जोशी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि नितिन सिंह भदौरिया को उनके वर्तमान पद से मुक्त करते हुए, उन्हें जिलाधिकारी-सह-जिला मजिस्ट्रेट, ऊधम सिंह नगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही, राज्य शासन ने और भी महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को कृषि एवं उद्यान विभाग का महानिदेशक नियुक्त करते हुए, इस विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी गौरव कुमार से नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून का चार्ज वापस ले लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *