पूर्व पीएम डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर यूकेडी ने शोक व्यक्त किया

पूर्व पीएम डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर यूकेडी ने शोक व्यक्त किया

देहरादून। यूकेडी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर शोक गहरा शोक व्यक्त किया। यूकेडी केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित शोक सभा में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम डॉ० मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के पीएम कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियां को याद किया। दल के वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा स्व.मनमोहन सिंह उस दौर में प्रधानमंत्री रहे जब देश अर्थ व्यवस्था बहुत नाजुक हालात में थी। डॉ० मनमोहन ने भारत की आर्थिक व्यवस्था मैं सुधार लाए।

अपने कार्यकाल के दौरान देश हित मैं विदेशों से बातचीत कर कही समझौते भी किए। मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री भी रहे, उनके निधन पर सरकार द्वारा सात दिन राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई है।

शोक सभा के दौरान दल के वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय, देवचंद उत्तराखंडी, विजेंद्र सिंह रावत, से नि. सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर, से. नि. कैप्टन वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुशाल सिंह गड़िया, लताफत हुसैन, किरन रावत, पार्षद प्रत्याशी मोनिका भंडारी, से.नि.बी सी सजवाण, बृजमोहन सजवाण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *