यूकेडी महापौर प्रत्याशी कैप्टन वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जाखन और राजपुर रोड में किया जनसम्पर्क

यूकेडी महापौर प्रत्याशी कैप्टन वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जाखन और राजपुर रोड में किया जनसम्पर्क

देहरादून। उक्रांद के मेयर प्रत्याशी से. नि. कप्तान वीरेंद्र बिष्ट ने दल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर रोड, कंडोली गांव का भ्रमण किया, इसी दौरान नुक्कड़ सभाएं की ,सभा संबोधन के दौरान स्थानीय जनता के सम्मुख अपनी बात रखी, उन्होंने जो आज नगर निगम और देहरादून शहर की वर्तमान स्थिति बनी है।उस पर गंभीरता से चर्चा की,यह भी देखने को मिला है , उक्रांद को स्थानीय जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

इसी क्रम मैं प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा की दल स्थानीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है, हमें जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।स्थानीय जनता इस बार परिवर्तन का चाहती है, उन्होंने कहा कि उक्रांद को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

संगठन महामंत्री से. नि.कर्नल सुनील कोटनाला ने सैनिक पृष्ठभूमि से आये प्रत्याशी विष्ट का जोरदार समर्थन देते हुए कहा कि यूकेडी अपने स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता की बीच उपस्थित है, उन्होंने कहा हमें स्थानीय जनता पर भरोसा है। स्थानीय जनता पूर्ण समर्थन और आश्रीवाद मिलेगा,महानगर निकाय प्रभारी वृजमोहन सजवाण ने कहा कि जिस प्रकार से स्थानीय जनता का समर्थन यूकेडी को मिल रहा है,उक्रांद निकाय चुनाव में फतेह हासिल करेगा।

उक्रांद के मेयर प्रत्याशी कैप्टन  वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पूर्ण दल के कार्यकताओं के साथ जन सभा और डोर टू डोर कैंपेनिंग की इस दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,
महापौर प्रत्यासी वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि कई वर्षों से नगर निगम पर दोनों राष्ट्रीय दलों का राज रहा ,लेकिन स्थानीय मूलभूत सुविधाओं पर कोई भी ठोस रणनीति नहीं बनी है।

बिष्ट ने कहा दोनों राष्ट्रों दलों से स्थानीय जनता भ्रमित है।इस बार यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *