दून को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इको टास्क फोर्स का गठन करेगी यूकेडीः कैप्टन वीरेन्द्र

दून को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इको टास्क फोर्स का गठन करेगी यूकेडीः कैप्टन वीरेन्द्र

देहरादून। उत्तराखंड प्रेस क्लब में “उत्तराखंड क्रांति दल” के मेयर प्रत्याशी कैप्टन वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वह देहरादून शहर के लिए एक “इको टास्क फोर्स” का गठन करेंगे। इसके जरिए देहरादून शहर को ग्रीन दून के रूप में डेवलप किया जाएगा। उन्होंने पॉलिथीन की समस्या को शहर की सीमाओं पर ही रोकने और इंदौर के कचरा प्रबंधन मॉडल से सीख कर उसका देहरादून में इंप्लीमेंट करवाने की बात कही। इसके अलावा देहरादून में भू कानून की भी उन्होंने मजबूती के साथ पर भी चर्चा की।

कैप्टन बिष्ट ने कहा यदि उक्रांद को पूर्ण जन समर्थन मिला तो, जो कहा वह करेंगे। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठन महामंत्री सुनील कोटनाला, प्रदेश चुनाव प्रभारी ,और केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *