कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान पर यूकेडी ने जताया रोष

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान पर यूकेडी ने जताया रोष

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में पहाड़ी समाज को अपमानित करने वाले बयान को लेकर उक्रांद ने रोष व्यक्त किया है। अपना रोष जाहिर करते हुए यूकेडी ने पूरे उत्तराखंड के विभिन्न चौराहों पर प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया।

दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि पहाड़ी समाज को गाली देने वाले विधायक को तत्काल विधानसभा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा वित्तमंत्री अग्रवाल ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर पहाड़ का अपमान किया है उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

दल के युवा नेता परवीन चंद रमोला ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में एक कैबिनेट स्तर के मंत्री द्वारा पहाड़ियों को अपमानित कर मैदान पहाड़ की बात करना इनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि 42 से अधिक शहादतों के बाद बने पर्वतीय राज्य उतराखंड में ऐसे राज्य विरोधी अराजक तत्वों को राज्य में रहने का कोई अधिकार नहीं है, यदि पहाड़ के विधायकों को थोड़ी सी भी शर्म हो तो उनको प्रेमचंद्र का विरोध करना चाहिए।

केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि यदि प्रेमचंद्र अग्रवाल ने माफ़ी नहीं मांगी तो यह आग समस्त प्रदेश में फैलेगी, इसकी जिम्मेदार धामी सरकार होगी। युवा नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि समस्त पहाड़ के समाज को एकजुट होकर ऐसे अराजक जन प्रतिनिधियों का सामाजिक बहिस्कार करना चाहिए। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी को तत्काल प्रेम चंद्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *