विश्व महिला दिवस पर होली मिलन का किया गया आयोजन

विश्व महिला दिवस पर होली मिलन का किया गया आयोजन

सहसपुर। शनिवार को सहसपुर विधानसभा के रतनपुर गांव में विश्व महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र की महिलाओं, कीर्तन मंडलियों, आशा कार्यकर्ती, समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बुजुर्ग महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस आयोजन के दौरान, महिलाओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिनमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में महिलाओं की भूमिका शामिल थी। इस दौरान, निवर्तमान प्रमुख सहसपुर सीमा नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह रावत उप प्रधान भुड्डी ग्राम सभा, नरेश राणा, भारती चौहान, पूनम पंवार, नरेंद्र राणा, रविंद्र बिष्ट, उमेद रावत समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। हमें उम्मीद है कि इस आयोजन से महिलाओं को एक दूसरे के साथ जुड़ने और अपनी समस्याओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *