दून ग्रुप के छात्र-छात्राओं बिंदाल नदी किनारे चलाया सफाई अभियान

दून ग्रुप के छात्र-छात्राओं बिंदाल नदी किनारे चलाया सफाई अभियान

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर दून पीजी कालेज सेलाकुई के बीएड के छात्र-छात्राओं ने बिंदाल नदी में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बिंदाल नदी के किनारे फैले कचरे को एकत्रित कर निस्तारण किया। इस अभियान के दौरान कालेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मौजूद रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

दून ग्रुप के डाइरेक्टर डॉ० संजय चौधरी ने अपने संदेश में कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक की सहभागिता इस दिशा में अति आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर सड़कों के किनारे कूड़ा-करकट ना फैलाने की अपील की।

बीएड की प्राचार्य डॉ लतिका थपलियाल ने कहा कि प्लास्टिक कचरा हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इसके लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है।

इस दौरान बीएड की प्राचार्य डॉ० लतिका थपलियाल, विभागाध्यक्ष डॉ० प्रदीप थापली, डॉ० रजनी पंवार, डॉ० अंजू सैनी, डॉ० संजना रौतेला, डॉ० कुंवर पुण्डीर समेत, कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *