देवप्रयाग। देवप्रयाग में चट्टान खिसकने से बड़े-बड़े पत्थर घरों में घुस गए। इस दौरान गाड़ियां और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए वहीं राहत-बचाव का कार्य जारी है। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं जिनका नाम आशीष, और पाना दास है। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया है।
देवप्रयाग में सोमवार को भारी बारिश के चलते भीषण भूस्खलन हुआ। संगम क्षेत्र से सटे पौड़ी बाह बाजार में पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। वहीं पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से एक गौशाला, एक मकान और दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
देवप्रयाग ने बताया कि बाह बाजार के ठीक ऊपर अचानक भूस्खलन हुआ है जिससे कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुए है। उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव से इस आपदा कि जानकारी देकर सभी क्षतिग्रस्त भवनों के स्वामियों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
