प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला

प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय के नवें कुलपति के रूप में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त एवं गरिमामय स्वागत समारोह के बाद उन्होंने कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाली।

प्रो. लोहनी एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् व शोधकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षण, अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रहा है। कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालने के पश्चात उन्होंने सभी कर्मचारियों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभ मिलकर विश्वविद्यालय को ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे। प्रो. लोहनी ने कहा कि पूर्व कुलपति प्रो. ओ. पी. एस. नेगी जी ने जो कार्य शुरू किये हैँ उन्हें हम आगे बढ़ाएंगे और राज्य को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय राज्यों में ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि सब कर्तव्यनिष्ठा से मिलजुलकर काम करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशकों, अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *