उत्तराखंड: पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां तेज

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां तेज

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की दूसरे चरण को लेकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां की जा रही है। 31 जुलाई को पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना होनी है। पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था पहले चरण के लिए 24 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।

पहले चरण में जहां 68 प्रतिशत रिकॉर्ड किया था तो वहीं दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल का कहना है कि जिस तरीके से पहले और दूसरे चरण में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है उससे कहा जा सकता है कि मतदाताओं में पंचायत चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *