उत्तराखण्ड कांग्रेस ने की विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति

देहरादून। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने गुरूवार को प्रदेश भर में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारियों को नियुक्त की गई है। नियुक्तियों का उद्देश्य 2027 के चुनावों से पहले पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और गुटबाजी को रोकना है।

इन बदलावों को कांग्रेस की 2027 के चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदभार संभालते हुए पार्टी में एकता और जमीनी स्तर पर पहुंच पर जोर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी का लक्ष्य एक नई सोच और रणनीति के साथ आगे बढ़ना है।

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने करण महरा की जगह ली, जिन्हें अब कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *