Deprecated: mb_convert_encoding(): Handling HTML entities via mbstring is deprecated; use htmlspecialchars, htmlentities, or mb_encode_numericentity/mb_decode_numericentity instead in /home4/dastvihs/public_html/republicsandesh.com/wp-content/plugins/quick-adsense-reloaded/includes/template-functions.php on line 3625

देहरादून में पुलिस मुठभेड़, चेन स्नेचिंग का आरोपी घायल; पैर में लगी गोली


Deprecated: mb_convert_encoding(): Handling HTML entities via mbstring is deprecated; use htmlspecialchars, htmlentities, or mb_encode_numericentity/mb_decode_numericentity instead in /home4/dastvihs/public_html/republicsandesh.com/wp-content/plugins/quick-adsense-reloaded/includes/template-functions.php on line 3625

देहरादून: राजधानी देहरादून में देर रात बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटी से भाग रहे बदमाश का पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. साथ ही घायल आरोपी की पहचान 14 अगस्त को बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात के आरोपी आकाश उर्फ तमंचा के रूप में हुई है.

चेकिंग के दौरान भागा, पुलिस पर चलाई गोली: पुलिस के अनुसार, देर रात हरबंसवाला बैरियर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया. वह चेकिंग पॉइंट से नहीं रुका और टी-स्टेट की ओर भाग निकला. पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को पहले प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के साथ अस्पताल का भी निरीक्षण किया.

चेन स्नेचिंग की लूटी गई चेन बरामद: पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ तमंचा (27) पुत्र जगदीश लाल, निवासी शिवाजी एन्क्लेव, जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है. वह 14 अगस्त को बसंत विहार क्षेत्र में 75 वर्षीय महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का आरोपी है. उसके खिलाफ बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज है.

घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, आकाश उर्फ तमंचा एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
-प्रमोद कुमार, एसपी सिटी-

तमंचा, कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद की. प्रारंभिक जांच में स्कूटी के कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी होने की बात सामने आई है. इसके अलावा चेन स्नैचिंग में लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *