अक्टूबर में केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के साथ पुनर्निर्माण कार्यों का लेंगे जायजा

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे। 22 से 25 अक्तूबर के बीच उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी चल रही हैं। हालांकि अभी पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री का अधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अब तक छह बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं। 21 अक्तूबर 2022 को भी वह केदारनाथ में आए थे। इस बार भी प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे

एसपीजी की टीम केदारनाथ का निरीक्षण भी कर चुकी है। मोदी बाबा केदार की पूजा अर्चना के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री टिहरी जिले में टीएचडीसी की एक हजार मेगावाट की पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *