डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल को महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक की जिम्मेदारी
देहरादून। महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), देहरादून में डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल को निदेशक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति श्री अभिनव शाह, भारतीय प्रशासनिक सेवा, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्राधिकृत नियंत्रक द्वारा की गई है। यह नियुक्ति श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अनुमोदन के उपरांत की गई है।
डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल ने निदेशक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई पहल और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ. बर्त्वाल उच्च शिक्षा, पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। निदेशक पद पर नियुक्ति से पूर्व वे सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में संचार/जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। उनके पास शिक्षण, शैक्षणिक प्रशासन, शोध एवं मीडिया क्षेत्र का व्यापक अनुभव है।
निदेशक के रूप में डॉ. बर्त्वाल का प्रमुख फोकस शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार तथा संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर रहने की संभावना है। साथ ही उद्योग एवं शिक्षण जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर के नए अवसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जाने की उम्मीद है।
महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का संचालन महादेवी कन्या पाठशाला कॉलेज समिति द्वारा वर्ष 2006 से किया जा रहा है। महादेवी कन्या पाठशाला कॉलेज समिति की स्थापना वर्ष 1902 में हुई थी और शिक्षा के क्षेत्र में इसका गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक योगदान रहा है। समिति द्वारा एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून तथा महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, देहरादून का भी संचालन किया जा रहा है। दोनों संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और समिति की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस समृद्ध शैक्षणिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए MIT को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक, कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में नई पहल की अपेक्षा की जा रही है।
डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल की नियुक्ति को संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिलने की उम्मीद है।
डॉ. बर्त्वाल के निदेशक पद पर कार्यभार संभालने के बाद संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, शोध एवं नवाचार, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नई संभावनाएं बनती दिखाई दे रही हैं।
डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल को महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक की जिम्मेदारी
