शिष्टाचार भेंट एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा
महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), देहरादून, ए यूनिट ऑफ एमकेपी कॉलेज सोसाइटी (पंजीकृत 1902) के निदेशक डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अमरीश कुमार महाजन जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. बर्त्वाल ने कुलपति महोदय को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्थाओं, छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा संस्थान में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
भेंट के दौरान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, संस्थान में शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने, छात्राओं को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा उनके व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अमरीश कुमार महाजन जी ने महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए संस्थान को विश्वविद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्ता संवर्धन एवं छात्राओं के हित में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल ने कुलपति महोदय के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देने, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा छात्राओं के लिए अधिक प्रभावी शैक्षणिक अवसर विकसित करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर, कुशल एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है। संस्थान भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
यह शिष्टाचार भेंट विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के मध्य शैक्षणिक समन्वय, संवाद और सकारात्मक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस मौके पर विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्र डॉ हेमंत बिष्ट, महादेवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रशासनिक अधिकारी जसवंत पवार, कॉलेज के आईटी हेड विकाश गौड, दीपक बहुगुणा जी भी मौजूद रहे।
डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल
निदेशक
महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
(ए यूनिट ऑफ एमकेपी कॉलेज सोसाइटी, पंजीकृत 1902)
महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल ने कुलपति प्रो. अमरीश कुमार महाजन से की शिष्टाचार भेंट
