भाजपा जल्द घोषित करेगी राज्यसभा प्रत्याशी, 15 दावेदारों के नाम बोर्ड को भेजे

देहरादून: भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों के 15 नाम ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही उनके प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। उधर, उन्होंने प्रदेश के अधिकांश कॉलेजों में एबीवीपी की जीत को युवाओं में राष्ट्रवादी विचारों की मजबूती का संकेत बताया है।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने कहा कि राज्य की कोर कमेटी में सामने आए सभी 15 नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन के अंदर सेंटर पार्लियामेंट्री बोर्ड हमारे यहां प्रत्याशी की घोषणा कर देगा। छह अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। तब तक हमारा प्रत्याशी विधिवत रूप से नामांकन भरेगा और जीतेगा भी।
वहीं, भट्ट ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े छात्र संघ डीएवी अध्यक्ष समेत अधिकांश कॉलेजों में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की जीत पर खुशी मनाई जा रही है। कहा कि प्रदेश के युवा राष्ट्रवादी शक्ति के साथ ही खड़े हैं। उन्होंने छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की आपत्तियां को बेबुनियाद एवं हार की खीज बताया है। कहा, वे पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग के झूठे आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *