देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट की शिफ्टिंग के सवाल पर शनिवार को बार एसोसिएशन देहरादून की बैठक हुई। इस बैठक में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कैण्ट विधायक सविता कपूर, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया। बैठक में हाईकोर्ट के फैसले जिसमें नैनीताल से हाईकोर्ट को दूसरी जगह शिफ्ट करने हेतु जनता की राय के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि उच्च न्यायालय की बैंच देहरादून जिले में शिफ्ट की जाती है तो इसका कदम का वे स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि ये फैसला वादकारियों एवं लोक हित में होगा जिससे वादकारियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सकेगा। बैठक में वक्ताओं ने फैसला लिया कि देहरादून में हाईकोर्ट की बेंच शिफ्ट किये जाने को लेकर जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे।
इस दौरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सविच राजबीर सिंह बिष्ट एवं कार्यकारिणी के सदस्य समेत उत्तराखण्ड बार काउंसिल के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

