उच्च शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह ने चमोली में फहराया तिरंगा

उच्च शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह ने चमोली में फहराया तिरंगा


गोपेश्वर। पूरे देश और प्रदेश में गणतंत्र हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के जिला मुख्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में में घ्वाजारोण किया गया। विभिन्न जगहों में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी क्रम में प्रदेश के सहकारिता एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह रावत ने चमोली में ध्वाजरोहण किया। इस दौरान उन्होंने जिले की मुख्य परेड का निरीक्षण भी किया।

पुलिस परेड की प्रथम कमान मातवर सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक चमोली, परेड की द्वितीय कमान दिगंबर सिंह उनियाल उपनिरीक्षक यातायात, तृतीय कमान उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी द्वारा संभाली गयी। मुख्य परेड में जनपद चमोली की यातायात पुलिस,महिला पुलिस, नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, निर्भीक पुलिस यूनिट चमोली, होमगार्ड्स,एनसीसी की टुकडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जिले पुलिस की प्लाटून को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार एवं महिला प्लाटून को द्वितीय पुरुस्कार दिया गया। तत्पश्चात सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी झोकियों का प्रदर्शन एवं जनपद के विभिन्न स्कूलों द्वारा गणतंत्र दिवस से सम्बन्धित रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

वर्ष 2020 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को उच्च शिक्षा मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस मैदान में लगभग 3000 से अधिक लोगों द्वारा गणतंत्र दिवस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *