स्नान को लेकर कुम्भ पुलिस पूरी तरह तैयार, जानिये क्या है इंतजाम

स्नान को लेकर कुम्भ पुलिस पूरी तरह तैयार, जानिये क्या है इंतजाम

हरिद्वार। स्थानीय भल्ला इंटर कॉलेज स्टेडियम मायापुर हरिद्वार में 11से 16 फरवरी 2021 को मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार ने की
संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार ने उपस्थित पुलिस बल को कहा वे पूरी साबधानी के साथ अपनी डय्टी करें। कभी भी ये सोचकर ड्यूटी न करें कि हम कई बार मेला ड्यूटी कर चुके हैं और मेला ड्यूटी के एक्सपर्ट बन गए हैं और हमारे ड्यूटी स्थल पर कुछ नही होगा।

प्रकाश देवली पुलिस उपाधीक्षक यातायात कुम्भ मेला ने उपस्थित पुलिस बल स्नान पर्व की यातायात व्यवस्था के बारे में बताया। श्री देवली ने बताया कि पार्किंग और डाइवर्जन ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को विशेषकर अपनी ड्यूटी के सम्बंध में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं के आने वाले वाहन सही मार्ग से होते नए सही पार्किंग में पार्क हो सकें।

जन्मजेय खंडूरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला ने बताया कि ये जरूरी नही की कोई दुर्घटना तभी हो जब लाखों की भीड़ कहीं इकट्ठा होगी, दुर्घटना तो कम भीड़ में हो जाती है। इसलिए दुर्घटना का कारण अधिक भीड़ नही बल्कि भीड़ का गलत प्रबंधन और लापरवाही होता है।
सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कहा कि इस पर्व से काफी हद तक आगामी कुम्भ मेले की दिशा, दशा और स्वरूप का अनुमान लग सकेगा। इसलिए सभी लोग इस स्नान पर्व को आगे आने वाले मुख्य स्नान पर्वों का अभ्यास मानते हुए पूरी मेहनत, सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी करें।

रवि शंकर जिलाधिकारी हरिद्वार ने कुम्भ पुलिस के सभी अधिकारी/जवानों को 13 फरवरी से आरम्भ हो रहे कोविड वेक्सिनेशन प्रकिर्या में शीघ्र से शीघ्र अपना वेक्सिनेशन कराने को कहा। तथा के कोविड नियमों का पालन करने को कहा

इस मौके पर कुम्भ मेला में ड्यूटी के सभी अर्धसैनिक बलों, नागरिक पुलिस, घुड़सवार पुलिस, संचार पुलिस, उत्तराखंड पीएसी, अभिसूचना शाखा, होमगार्ड्स आदि के अधिकारी-कर्मचारीगण ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *