सात्विक महिला समिति ने बांटी राशन और दवाइयां

सात्विक महिला समिति ने बांटी राशन और दवाइयां

देहरादून। सात्विक महिला स्वरोजगार उत्थान समिति देहरादून ने मेहरगांव देवप्रयाग में ग्राम वासियों को राहत सामग्री वितरित की। समिति कोरोना की इस विकट समय में मिशन सेवा सद्भावना के तहत जरूरतमंदों को राशन किट, मास्क सेनिटाइजर और दवाइयां वितरित कर रही है।

समिति की टीम को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर मेहरगांव के लिए रवाना किया। जहां समिति के सदस्यों ने ग्राम प्रधान होशियार सिंह की मदद से ग्रामीणों को राशन, मास्क, सेनिटाइजर और जरूरी दवाइया वितरित की।

इस मौके पर टीम के सदस्य दामिनी राणा, डा० बबीता सहोत्रा, हेमन्त सिंह ,गीता साहनी, अमित भाटिया, प्रीति राठी, रीना भण्डारी, गौरव त्रिपाठी, राजेश भट्ट, हेमंत सिंह, बॉबी शर्मा, अनुज सोलंकी, मनीष भंडारी, मनीष कुमार, नरेश सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *