बढ़ती महंगाई, घटती कमाईः अब कांग्रेस करेगी देशभर में सांकेतिक प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई, घटती कमाईः अब कांग्रेस करेगी देशभर में सांकेतिक प्रदर्शन

देहरादून। पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों और मंहगाई से आम जनता बेहाल हो चली है। कोरोना काल में बढ़ती महंगाई और घटती कमाई से गरीब मजदूर को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अगले 11 जून को केन्द्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने मांग की है कि पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतें वापस ली जाय।

उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने मीडिया को बताया कि पूरा देश कोरोना महामारी के दूसरे दौर से लड़ रहा है। व्यापारियों के व्यापार चैपट हो चुके हैं। मजदूरों व आम आदमी का रोजगार छिन चुका है। परन्तु भाजपा सरकार पिछले पांच महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 25-25 रूपये की वृद्धि कर रही है।

हालात ये है कि रोजमर्रा जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। भाजपा के राज में गरीब आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। आज आम आदमी को इस महामारी काल में दोहरे मोर्चे पर लडना पड़ रहा है।

सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में 11 जून, 2021 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह जी के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *