बड़ी खबरः आदिवासी नेत्री द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

बड़ी खबरः आदिवासी नेत्री द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्ष कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पूर्व टीएमसी नेता एवं केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।

भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का चयन किया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई है। अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार एक महिला आदिवासी को प्राथमिकता दी जा रही है। द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *