खोला कड़ाकोट गांव में होगा आधार कैम्प का आयोजन

कीर्तिनगर। कीर्तिनगर तहसील के ग्राम पंचायत खोला कड़ाकोट में आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस आधार कैम्प में ग्रामीण आधार पंजीकरण एवं संशोधन करा सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आधार कैम्प का आयोजन 30 मई से 6 जून तक किया जाएगा। आधार कैम्प का स्थान कृषि निवेश केन्द्र खोला कड़ाकोट, ग्राम पंचायत खोला पहलगांव में होगा।

क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी कुलदीप कुमार ने सरकार और जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इसके लिए पहले कीर्तिनगर जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीणों का कीमती समय और धन दोनों जाया होता था। अब गांव में आधार कैम्प लगने से ग्रामीणों को निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे आधार कैम्प का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *