पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर शासन से मिली मंजूरी, जल्द हो सकती है विज्ञप्ति जारी

देहरादून। खाकी का सपना देख रहे उत्तराखंड के नौजवानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में सिपाही और दारोगा की जल्द ही भर्तियां निकलने वाली हैं। शासन ने पुलिस विभाग में सिपाही और उपनिरिक्षकों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है।

इन पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी और उपनिरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती कराने के आदेश जारी हुए है। शासन ने राज्य में सिपाही के 1521 तथा उपनिरीक्षक के 197 पदों पर भर्ती कराने की मंजूरी दी है।

उत्तराखण्ड के नौजवान लंबे समय पुलिस भर्ती की बाट जोह रहे थे। पुलिस विभाग में भर्ती कराये जाने को लोग आंदोलन भी कर चुके है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब पुलिस विभाग में भर्ती कराये जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब विभाग की ओर से जल्द ही भर्ती को अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *