आर्यन छात्र संगठन और रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगा सम्मानित

उत्तरकाशी। दिनांक 16 जनवरी 2023 दिन सोमवार को आर्यन छात्र संगठन और रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वावधान में स्वर्गीय मुलायम राणा स्मृति सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन माघ मेला पण्डाल उत्तरकाशी में शाम तीन बजे से होगा।

कार्यक्रम संयोजक दीपेन्द्र कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम मे ंविभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं एवं महिला उत्थान मे कार्यरत् छात्राओं को सम्मानित किया जएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित नागरिकों एवं गरीब छात्रों को प्रोत्साहन करने एवं आर्यन छात्र संगठन में पूर्व छात्र जो आज सरकारी सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे के साथ ही वर्ष 2022 में विजेता छात्र संघ पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक दीपेन्द्र कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० खेमराज भट्ट इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि डॉ० हेमंत बिष्ट परीक्षा नियंत्रक, श्रीदेवसुमन विवि अति विशिष्ट एवं शक्ति सिंह बर्तवाल प्रदेश प्रवक्ता आर्य छात्र संगठन उत्तराखण्ड विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्ष दीपक विजल्वाण, अध्यक्ष जिला पंचायत उत्तरकाशी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *