देवप्रयाग। देवप्रयाग विधान सभा में बहुजन मुक्ति मोर्चा ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन बहुजन मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बिजेन्द्र नाथ ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर बिजेन्द्र नाथ ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। दिल्ली वाले इन दलों ने देवप्रयाग से हमेशा बाहरी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। जिनका देवप्रयाग के विकास से कोई वास्ता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुजन मुक्ति मोर्चा दलित, शोषित, वंचित तबके के हकों की हमेशा लड़ता रहा हैं। उन्होंने वायदा किया कि देवप्रयाग विघान सभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सामाजिक संस्था आदर्श सभा ने बिजेन्द्र नाथ को अपना पूरा समर्थन दिया है।
Related Posts
अक्टूबर के पहले सप्ताह में मनाया जायेगा प्रदेश में अन्नोत्सव
- republic
- August 13, 2021
- 0
देहरादून। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में (नवरात्रि के दौरान) उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ […]
देहरादून: डी ए वी पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- republic
- August 15, 2024
- 0
देहरादून। आजादी के 78 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रदेश के सबसे बड़े डी ए वी,पीजी कॉलेज देहरादून में भी भव्यता के साथ इस कार्यक्रम को […]
पहाड़ की जनभावनाएं झलकती है पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के फैसलों में
- republic
- March 18, 2021
- 0
देहरादून। सत्ता में रहते हुए किसी भी सरकार के लिए जनता की उम्मीदें पूरी करना, सबसे बड़ी चुनौती होता है। चार साल पहले जब त्रिवेन्द्र […]
