भारतभूमि होटल ऋषिकेश और लालतप्पड़ डेंटल कालेज को कोविड केयर सेंटर बनाने का अनुरोध

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों के सामने देहरादून में मेडिकल सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही है। इसे देखते हुए पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डेन्टल कालेज लालतप्पड़ और भारतभूमि होटल ऋषिकेश को कोविड सेंटर बनाने का अनुरोघ किया है।

इसको लेकर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने देहरादून के डीएम, और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चेयरमैन विजय धस्माना और ऋषिकेश एम्स के निदेशक रविकांत से बातचीत की और डेंटल कालेज लालतप्पड़ और भारतभूमि होटल ऋषिकेश में मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ हमें कोविड गाइडलाइन के मुताबिक सख्ती भी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि आज की सख्ती हमें कल सुख का वातावरण देगी। उन्होंने जनता से कहा कि जिम्मेदार नागरिक की भांति कोरोना के बचाव के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में धैर्य बनाएं रखे और सरकार का साथ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *