बड़ी खबरः सीएम तीरथ ने सभी पूर्व की त्रिवेन्द्र सरकार के सभी दर्जाधारियों को हटाया

देहरादून। प्रदेश की तीरथ सरकार ने पूर्व में नियुक्त सभी दर्जाधारियों को उनके पद से हटा दिया है। इसको लेकर शासन ने आदेश जारी कर सभी दर्जाधारियों का उनके पद से मुक्त कर दिया है।

शुक्रवार को मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि 18 मार्च 2017 से वर्तमान तक गोपन विभाग (मंत्री परिषद् विभाग) द्वारा विभिन्न आदेशों से विभिन्न विभागों, आयोगों, निगमों, परिषदों इत्यादि में नामित, नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभावों यथा मंत्री स्तर, राज्यमंत्री स्तर, अन्य महानुभाव स्तर, सदस्य तथा अन्य (संविधानिक पदों पर निर्धारित अवधि हेतु नियुक्त महानुभाव को छोड़कर) को तात्कालिक प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व की त्रिवेन्द्र सरकार के दौर में नियुक्त दायित्वधारियों का हटाया जा सकता है। और शुक्रवार को शासन से जारी इस आशय के आदेश ने इन अटकलों को सच साबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *