बड़ी खबरः राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी उत्तराखण्ड के आब्जर्वर नियुक्त

देहरादून। बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य में एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के लिए अपने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्ति की गई है। भाजपा संसदीय दल ने उत्तराखंड में सरकार गठन के लिए जिम्मेदारी दी है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड बीजेपी में आजकल मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाओं का दौर है। इस बीच दोनों ऑब्जर्वरों की नियुक्ति से उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड में तस्वीर साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *