बड़ी खबरः इस मुख्यमंत्री ने भी दिया इस्तीफा, हाईकमान करेगा नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला

रिपब्लिक डेस्क। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया।

विजय रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से ठीक 15 महीने पहले ही यह बड़ा फैसला लिया। इस्तीफे के बाद रूपाणी ने मीडिया को अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।
जानकारी के मुताबिक, रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब तक चार नाम सीएम पद के लिए सामने आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, नितिन पटेल, सीआर पाटिल आदि शामिल हैं।

हालांकि, भाजपा से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *