भाजपा उम्मीदवार उमेश काऊ और सविता कपूर ने पर्चा किया दाखिल

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है. लेकिन सोमवार से नॉमिनेशन प्रक्रिया में तेजी देखी गई। प्रदेश की राजधानी के देहरादून कचहरी परिसर में राजपुर रोड धर्मपुर और रायपुर विधानसभा के अलावा अन्य सभी सीटों के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी रही। लगातार अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी भी नॉमिनेशन के लिए पहुंचे

रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। वहीं कैट विधान सभा की प्रत्याशी सविता कपूर ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। सविता कैंट विधानसभा से बीजेपी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का दावा कर रही हैं। कैंट विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार सविता कपूर ने कहा कि उनके दिवंगत पति हरबंस कपूर ने अपने विधायक काल में कई विकासकारी कार्य कैंट क्षेत्र में किए. उन्होंने जनता की समस्या को प्राथमिकता में रखा। ऐसे में वो विकास कार्यों से ही जीत हासिल करेंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों पर वोट देगी और उनकी जीत सुनिश्चित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *