भरसार के पास कैबिनेट मंत्री का वाहन पलटा, सभी सवार सुरक्षित

पौड़ी। उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे। वहीं, उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे। इस हादसे में स्वास्थ्य मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनका स्टाफ भी साथ था।

बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण पहुंचे थे। यहां डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4ळ इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट का लोकार्पण किया था। वहीं, इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून लौटे रहे थे। अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कुछेक को हल्की फुल्की चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *