कैंट विधायक हरंबश कपूर नहीं रहे, आठ बार रहे विधायक

देहरादून। उत्तराखण्ड की सियासत से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखण्ड विधानसभा के सबसे पुराने सदस्य 8 बार के विधायक हरबंस कपूर का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है।हरबंस कपूर पिछले चार दशक से कैंट विधान सभा से चुनाव जीतते आए थे। वे चार बार उत्तर प्रदेश से बतौर विधान सभा सदस्य और चार बार उत्तराखण्ड वियान सभा से विधायक रहे। विधायक हरबंश कपूर के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *