बागेश्वर। उत्तराखण्ड के बागेश्वर में कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस से गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ढाई बजे एक कार बिलौना दफोट पुलिस के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सभी लोग रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान विजय (30) निवासी ग्राम सिमतोली, रोहित (20) और सुनील सिंह (21) के रूप में हुई है। चौथा युवक मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल है।
सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन बल ने सभी को बाहर निकाला। परीक्षण के बाद डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
Advertisement