सड़क हादसाः बेकाबू यूटिलिटी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत जबकि दो सवार जख्मी

देहरादून। जिले के चकराता तहसील से जुड़े बुल्हाड़ बायला रोड पर बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी के गहरी खाई में गिरने की खबर है। ये हादसा बायला-पिंगुवा मार्ग पर हुआ है। बेकाबू यूटिलिटी के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से जुख्मी हुए हैं। यूटीलिटी वाहन में कुल 25 लोग सवार थे।
पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा रविवार को सुबह 8 बजे के करीब हुआ। सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। हादसे में मारे गये सभी यात्री एक ही गांव के बताये जा रहे हैं।

इस हादसे में जान गंवा चुके मृतकों की सूची निम्नवत् है‘-

01 श्री मातबर सिंह पुत्र स्व0 भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष
02 श्रीमती रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
03 कु0 तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 11 वर्ष
04 कु0 ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 18 वर्ष
05 कु0 काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
06 श्री जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष
07 श्री साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष
08 कु0अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 13 वर्ष
09 श्री दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष
10 श्री रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष
11 श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष
12 श्री जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी ग्रा0 मलेथा चकराता उम्र 34 वर्ष
13 श्री हरि राम पुत्र देवी राम निवासी ग्रा0 खडका सिरमौर उम्र 52 वर्ष

हादसे की सूचना में जिलाधिकारी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के कारणों के लिए आधिकारिक जांच के आदेश दे दिये गए। इस लोमहर्षक घटना ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर ओवरलोडिंग सवारी गा़िड़यों और जिम्मेदारी विभाग की इस पर लापरवाही की कलई खोल कर रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *