चन्द्रयान-3ः जो दुनिया नहीं कर सकी, भारत ने कर दिखाया

देहरादून। भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के सतह पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंड करते ही इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर हुई और ऐसा करने वाला भारत पहला देश भी बन गया। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने खुशी जाहिर करते कहा कि 23 अगस्त के दिन भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिग कर ली हैं चांद के साउथ पोल में लैंड करने वाला भारत पहला देश है।

चंद्रमा पर जाने में सफलता हासिल करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन यानि इसरो के वैज्ञानिक चार साल से इस मिशन में जुटे हुए थे। अब चंदा मामा दूर नहीं रहे, भारतीय वैज्ञानिकों ने चांद की सतह पर चन्द्रयान को पहंुचा कर इस बात को साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक के अथक प्रयास के बाद यह अभियान सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है जिसने भारत को विश्व में प्रमुख स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *