सीएम धामी ने नैनीताल क्लब में जनसमस्याओं को सुना

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल दौरे के दूसरे दिन नैनीताल क्लब में आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत सड़क मार्ग से होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम मे पहुचे। जहां उन्होंने बाबा नीब करोरी महाराज जी के दर्शन किये। श्री धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक सरिता आर्य, डीएम धीराज सिह गर्ब्याल, पुलिस कप्तान पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, ईओ नगर पालिका नैनीताल, अधिकारी, अनिल कपूर डब्लू, भावना मेहरा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *