देहरादून में कांग्रेस का दबदबा, सुखविंदर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

 

देहरादून। उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिला पंचायतों में आज बृहस्पतिवार को नए जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख के नतीजे घोषित हो गए हैं। आज छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। उधमसिंह नगर में हाईकोर्ट की रोक के चलते परिणाम घोषित नहीं हुआ। बाकी पांच में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका देते हुए दोनों अहम पद अपने नाम कर लिए। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और दो बार की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधु चौहान को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा और मजबूत हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके पास पहले से ही बहुमत मौजूद था, जबकि भाजपा पूरे चुनाव अभियान के दौरान समीकरण साधने में लगी रही,लेकिन सभी रणनीतियां विफल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *