डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 25 तारीख अंतिम तिथि

देहरादून। डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज देहरादून में 16 अगस्त 2022 से स्नातक प्रथम वर्ष की मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 18 तारीख से बढ़ाकर 25 तारीख कर दी गई है।

प्राचार्य डॉ के आर जैन ने बताया कि 19 तारीख को जन्माष्टमी का अवकाश तथा 21 को रविवार तथा 22 तारीख, सोमवार को कॉलेज में विश्वविद्यालय की बहुत बड़ी परीक्षा होने की वजह से मात्र 22 तारीख को प्रवेश प्रक्रिया स्थगित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मेरिट सूची में स्थान पाये छात्र-छात्राएं 25 तारीख तक अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज में अपना प्रवेश सुनिश्चित करे। प्रवेश हेतु 25 तारीख अंतिम तिथि हो गई है। वहीं 28 तारीख तक शुल्क ऑनलाइन जमा करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *