कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है उत्तराखण्ड में नाइट कर्फ्यू पर फैसला

देहरादून। कोविड-19 के बढ़ते असर को देखते हुए अब दिल्ली समेत कई राज्यों की तर्ज पर प्रदेश सरकार नाइट कर्फ्यू. पर कोई फैसला ले सकती है। पिछले कई दिनों में दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कफ्र्यूू लगाया गया है। उत्तराखण्ड में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज शाम को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार सुबह तिलक रोड स्थित बाल बानिता आश्रम में पहुंचे। वहां मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रावत में कहा कि प्रदेश में कोरोना से मामले में जिस तरीके से बढ़ रहे हैं, उसमें और भी ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट जरूर बढ़ रहा है लेकिन सावधानी लगातार बरती जाएगी। सीएम रावत ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए और मास्क लगाएं। उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू. को लेकर शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *