देहरादूनः कैबिनेट मंत्री जोशी ने सेना अस्पताल में कैथलैब खोलने की रखी मांग

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को देहरादून स्थित सेना अस्पताल में कार्डियोलाॅजी उपचार में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया और यहां पर कैथलैब खोलने की मांग की।

शनिवार को राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीटीसी हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में लगभग 15 हजार सैनिक व 80 हजार भूतपूर्व सैनिक परिवार निवासरत हैं।

सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलाॅजी से संबंध्ाित विभाग और कैथलैब की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अन्य अस्पताल में जाने की स्थिति पूर्व सैनिकों के सम्मुख है। मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सेना अस्पताल देहरादून मे ंकार्डियोलाॅजी से संबंधित विभाग की कैथलैब सुविधा सहित स्थापना की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *