डीएम ने लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र का किया भ्रमण

चंपावत। जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी ने तहसील-मुख्यालय लोहाघाट के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी जाना और निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र का अध्यक्ष नगर पालिका गोविंद वर्मा के साथ भ्रमण कर कई समस्याओं को जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसका समाधान करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान ऋषेश्वर मंदिर के पास लोहावती नदी के पास बने जलाशय में गेट बंद होने के कारण गंदगी जमा होने और मलबा अटकने की समस्या पर जिलाधिकारी ने जलाशय में बने गेट को पूर्णतया खोलने और मलवा हटाने के निर्देश सिचांई विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए।

जिलाधिकारी ने ऋषेश्वर पुल के पास टैक्सी और मीना बाजार में अस्थाई टैक्सी स्टेंड के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। जिसमें पंचायत कर्मियों ने डीएम के समक्ष गेस्ट हाउस के पास अतिक्रमण का मामला रखा। जिसमें जिलाधिकारी ने एसडीएम को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका लोहाघाट गोविंद वर्मा, उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट, प्रकाश राय, विजय उप्रेती, अशोक महर, महेश रावल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *