सल्ट उपचुनाव की तारीख का ऐलान

देहरादून। चुनाव आयोग ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा में उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यहां उपचुनाव 17 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग ने देश भर की 2 लोकसभा और 24 विधानसभा के उपचुनावों के तारीखों की घोषणा की है।

चुनाव आयोग की जारी अधिसूचना के मुताबिक सल्ट विधानसभा के चुनाव में नामांकन की तारीख 30 मार्च तय की गई है। नाम वापसी की तारीख 3 अप्रैल है। उपचुनाव का नतीजा 2 मई को घोषित किया जाएगा।


गौरतलब है कि सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना का कोविड से संक्रमण के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट खाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *