श्री लक्ष्मीनारायण धाम मंदिर के सचिव पद से निष्कासित

चमोली। श्री लक्ष्मीनारायण धाम मंदिर समिति किमोली, कपीरी, चमोली के अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। खुली बैठक में मंदिर समिति के सचिव को सर्वसम्मति से उनके पद से निष्काशित कर दिया गया है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष दलबीर सिंह रावत ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मंदिर समिति के सचिव राकेश सिंह नेगी पर समिति के नाम का दुरूपयोग करने एवं समिति को गुमराह करने का आरोप है। ग्राम सभा की खुली बैठक में सर्वसम्मति और मंदिर समिति के सदस्यों की सहमति से राकेश सिंह नेगी को निष्कासित किया गया है।

बैठक में दीपक रावत किरथ सिंह रावत, कनक सिंह रावत, राजेश नेगी, सुरेन्द्र सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *