सिडकुल स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग

रुद्रपुर। रुद्रपुर सिडकुल में स्थित फैक्ट्री दुर्गा फाइबर में भीषण आग लगी है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लगा पाया है।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करे हैं। लेकिन आग इतनी भयानक है कि फायर ब्रिगेड के पानी की बौछारों का आग की लपटों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इससे आस-पास स्थित फैक्ट्री पर भी आग पकड़ने का खतरा मंडराने लगा है। सूचना में जिले के पुलिस कप्तान मौके पर पहुंच है।

दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक इस आग की घटना में किसी भी जानमाल की कोई सूचना नहीं है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *