स्कूली वाहन चालकों को दिया जायेगा फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण

देहरादून। स्कूली बच्चों के सुरक्षा को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग स्कूल वाहनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करेंगा। इसके साथ स्कूली वाहन चालकों को फायर सेफ्टी की टैªनिंग भी होगी।

नैटवाड़ उत्तरकाशी में हुए स्कूली वाहन की अग्नि दुर्घटना के बाद को परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि संभाग स्कूल वाहनों में फायर सेफ्टी को लेकर सत्यापन अभियान चलायेगा। इस अभियान में अग्निशमन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन, वाहन स्वामी एवं चालकों के अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किये जाने के हेतु जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अग्नि सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल भी किया जाएगा।

आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि यह अभियान पूरे संभाग, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी जिले में चलाया जाएगा।

अभियान में विभिन्न स्थानों पर परीक्षण हेतु शिविर लगाये जाएंगे। जिसमें 100-100 के बैच बनाकर वाहनों का परीक्षण व चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों से भी सहयोग लिा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *