प्रदेश में पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 16 जनवरी से होगा पहले चरण का टीकारण

देहरादून। प्रदेश में कोविड-19 के वैक्सीनेशन का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू होगा। पहले चरण के टीकाकरण अभियान की पूरी तैयारियां कर ली गई। मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में टीकाकरण अभियान के पहले चरण के लिए वैक्सीन की पहली खेप पहुंच कई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चरणबद्ध टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम कर लिये गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी पर विजय प्राप्ति की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केंद्र की ओर से प्रदेश को पहली खेप के रूप में 01 लाख 13 हजार वैक्सीन दी गई हैं। प्रथम चरण में 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 की यह वैक्सीन लगाई जानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसपर कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *