यूकेडी की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन, युवाओं दी गई अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सर्वाेच्च सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई है। 4 केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किए गए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीड़ी रतूड़ी, नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी और दीवान सिंह बिष्ट को संरक्षक बनाया गया है। 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सर्वाेच्च सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा 4 केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किए गए। साथ ही 12 केंद्रीय उपाध्यक्ष और 9 लोगों को केंद्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

तेज सिंह कार्की को केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही 8 केंद्रीय सचिव, 7 केंद्रीय संगठन मंत्री, 7 केंद्रीय प्रचार सचिव, 7 केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। शांति प्रसाद भट्ट को केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता और 5 लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है। शिव प्रसाद सेमवाल और मोहित डिमरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *